कल्याण भवन सोलन में बुधवार को नशा मुक्त भारत सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान डाइट सोलन के प्रशिक्षुओं की ओर से नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक और गायन का आयोजन किया गया। इसमें नाटक के माध्यम से नशे में फंसे युवक की कहानी और स्थिति के बारे में बताया गया और इसके कारणों और दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया।