सोलन शहर के जौणाजी रोड़ पर तंग सड़क को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। बुधवार को यहां पर शुरूआत में लोक निर्माण विभाग की टीम ने जेसीबी से पशु पालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का गेट तोड़ कर यहां पर सड़क को चौड़ा किया। यहां पर सड़क काफी तंग थी और तीखे मोड़ के कारण दो वाहन तक नहीं निकल पाते थे, मगर अब सड़क के चौड़ा होने से यहां पर वाहन चालकों को राहत मिलेगी।