फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: पशु मित्र के आठ पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन, कुल 54 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

पशु पालन विभाग की ओर से सोलन और कसौली उपमंडल में पशु मित्र के आठ पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें कुल 54 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट में अपनी किस्मत आजमाई और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने के लिए मैदान में जमकर पसीना बहाया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान मानक तय किए गए थे, जिसमें पुरुषों को 5 किलोमीटर की दौड़ (मैदान के 25 चक्कर) 30 मिनट में पूरी करनी थी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर की दौड़ के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। कसौली उपमंडल के लिए तहसीलदार जगपाल सिंह और सोलन के लिए नायब तहसीलदार मनमोहन सिंह की देखरेख में टीम का गठन किया गया था। ग्राउंड टेस्ट की रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को सौंप दी जाएगी और परिणाम पंचायत चुनावों के बाद घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें