फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

सोलन जिले में सुबह से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 7 बजे गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को बढ़ती ठंड का अहसास हुआ। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में तापमान करीब 3 से 4 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। सुबह के समय बादलों की गर्जना के साथ हुई बारिश से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। हालांकि, बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आने वाले समय में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से जिले में ठंड बढ़ गई है। फिलहाल आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के आसार बने रहने से लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें