सोलन शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में दिनभर खिली तेज धूप के बाद दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान कुछ देरतक तेज बारिश हुई है। इससे एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। बारिश के दौरान स्कूली बच्चे व अन्य लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हालांकि नौणी विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने आज जिले के कई स्थानों पर हल्की बारिश बताई थी। वहीं कल से मौसम साफ रहने के आसार हैं।