फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में एनएच-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

सोलन में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) पर बीडीओ कार्यालय के ऊपर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत उस समय हुई, जब एक बाइक अचानक स्किड होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक के पीछे एक कैंटर ट्रक भी रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि इसी बीच शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अप्लाइड फॉर कार ने पीछे से बाइक और कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। बाइक सवार की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें