फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठे जनहित के मुद्दे, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से मांगा जवाब

सोलन उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की। बैठक में जिले से जुड़े विभिन्न जनहित और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्यों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं और स्थानीय मुद्दे उठाए। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से इन मामलों पर जवाब तलब किया और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की जानकारी प्रस्तुत की तथा लंबित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें