फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: मां शूलिनी मेले के लिए नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

मां शूलिनी मेले के लिए नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। मेले से पहले शहर के सभी रास्ते दुरुस्त हो जाएंगे। मंगलवार को गंज बाजार, अपर बाजार, चौक बाजार का महापौर ऊषा शर्मा ने निरीक्षण किया। महापौर निगम टीम के साथ करीब शाम 5:30 बजे निरीक्षण के लिए निकली। इस दौरान मौके पर अधिकारियों को कई प्रकार के निर्देश दिए गए। साथ ही रास्ते में खराब हुई टाइलोंं को तुरंत बदलने के लिए भी कहा। इसी के साथ शहर में सभी शौचालयों को भी ठीक करने के निर्देश दिए गए ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो। वहीं, नालियों में पसरी हुई गंदगी को भी साफ करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें