फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: महापौर ऊषा शर्मा बोलीं- भाजपा पार्षद पेयजल किल्लत पर कर रहे राजनीति

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Sep 2025 04:04 PM IST

सोलन नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा ने भाजपा पार्षदों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों बारिश होने के कारण गादयुक्त पानी अश्वनी और गिरि पेयजल योजना से कम मात्रा में पानी लिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। कुछ दिनों से 50-60 लाख लीटर पानी मुख्य भंडारण टैंक में पहुंचा है। ये पानी लोगों को आवंटित किया जा रहा है, लेकिन भाजपा पार्षद मौसम साफ होते ही पेयजल किल्लत पर राजनीति कर रहे हैं। पिछले एक माह में एक भी भाजपा पार्षद ने नगर निगम में आकर बैठक नहीं की है। ऐसे में उनकी छवि साफ दिखाई दे रही है कि वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें