एक्स सर्विसेज लीग सोलन के तत्वावधान में जिला लीग के अध्यक्ष वेटरन सूबेदार मेजर सच्चिदानंद शर्मा और मुख्य सलाहकार कैप्टन दिला राम के मार्गदर्शन में एक नई यूनिट एक्स सर्विसेज लीग गोयला का गठन किया गया। इसमें जिला सोलन और शिमला के पूर्व सैनिक शामिल किए गए। नई कार्यकारिणी टीम में सर्वसम्मति से वेटरन कैप्टन किशन सिंह कंवर को चेयरमैन, कप्तान रूप राम को सीनियर वाइस चेयरमैन, वेटरन सूबेदार मदन लाल को सचिव और वेटरन कैप्टन बहादुर सिंह कंवर को कोषाध्यक्ष एवं नायक कमल देव और नायब सूबेदार मदन लाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर सायरी ममलीग, जुब्बड़हट्टी, लीग चेयरमैन सूबेदार मेजर नरेश कौंडल, सुबाथू लीग चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर दीपक तमांग, सोलन लीग मुख्य सलाहकार वेटरन सूबेदार मेजर रतिराम, धर्मपुर लीग वाइस चेयरमैन वेटरन सूबेदार मेजर अमर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।