फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: चेस्टर हिल मामले में किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश किसान सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश सोलन से मुलाकात कर पंचायत पड़ग के बेरगांव सहित आसपास के गांवों में चल रहे चेस्टर हिल प्रोजेक्ट से उत्पन्न गंभीर समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के नेता मोहित वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, केशव, राकेश, नीतिश ठाकुर, स्थानीय ग्रामीण पुनीत, तथा महिला मंडल बेरगांव की प्रधान रीता ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरकारी नाले एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रही अवैध डंपिंग को तुरंत बंद किया जाए। डंप किए गए मलबे को हटाकर नाले का प्राकृतिक बहाव बहाल किया जाए। घासनियों (चरागाह) तक जाने वाले बंद किए गए रास्तों को तुरंत खोला जाए। किसान सभा ने मांग उठाई कि हिमाचल प्रदेश भूमि सुधार एवं भू-स्वामित्व अधिनियम की धारा 118 को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि बाहरी तत्वों द्वारा किसानों को उनकी जमीन बेचने के लिए मजबूर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें