फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धर्मपुर मंदिर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित, लोगों ने फल, मेवा व मिठाइयों का लगाया भोग

धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना कर दी गई। जबकि शिव भोले की मूर्ति की स्थापना मंगलवार को की जाएगी। वहीं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दूसरे दिन भी पूजा अर्चना की गईं। दोनों मूर्तियों को गंगाजल व दूध से स्नान करवाया गया। मंदिर में पूजा पर बैठे पूजारियों ने मूर्ति स्थापना से पहले मंदिर में विशेष पूजा की। उधर, सनातन धर्म सभा धर्मपुर के प्रधान नरेश गुप्ता ने बताया कि मंदिर में दो दिनों से श्री खाटू श्याम और भगवान शिव की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। दूसरे दिन विधि विधान से श्री खाटू श्याम की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। वहीं धर्मपुर सुधार सभा की ओर से मंगलवार को श्मशानघाट में भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें