फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सोलन में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी; स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

सोलन शहर में गुरुवार को पिछले एक घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के समय तेज बारिश शुरू होने से विद्यार्थियों को घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बच्चे बारिश थमने का इंतजार करते रहे, जबकि कई अभिभावक स्वयं स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले गए। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर जमा पानी के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें