सोलन ब्लॉक की सलोगड़ा पंचायत में वीरवार को बुजुर्गों, महिलाओं समेत युवाओं में भी वोट डालने का उत्साह देखा गया। सलोगड़ा स्कूल में बने तीनो पोलिंग स्टेशन के बाहर लोग लंबी कतारें में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वहीं वोट डालने के बाद भी लोग स्कूल मैदान में खड़े रहे।