फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शहर में पेयजल किल्लत, जल शक्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे अश्विनी और गिरी योजना का निरीक्षण करने

सोलन शहर में लगातार पेयजल किल्लत के चलते जल शक्ति विभाग के एसडीओ इंजीनियर एन सिंह और जेई मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को अश्विनी और गिरी पर जल योजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पानी की स्थिति जांची। हालांकि अभी पानी साफ नहीं आ रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि फिलहाल अश्विनी योजना को शुरू कर दिया जाएगा। गिरी योजना में अभी तक पानी साफ नहीं आया है। अगर कुछ घंटे में स्थित कुछ क्लियर होती है तो इसमें भी एक या दो मोटर शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सोलन शहर में पिछले कुछ दिनों से पेयजल किल्लत चली हुई है। लोगों को 6 से 7 दिन बाद पानी मिल रहा है। इसका कारण योजनाओं में मिट्टी आना है। उधर जल शक्ति विभाग के एसडीओ एन सिंह ने कहा कि अश्विनी योजना को फिलहाल शुरू किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां से पानी लिफ्ट कर दिया जाएगा। गिरी योजना में अभी मिट्टी अधिक है उसे शाम तक शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें