यूरो किड्स प्ले स्कूल कोटलानाला सोलन में नवरात्रि के उपलक्ष्य पर डांडिया का आयोजन किया गया। इसमें छोटे छोटे बच्चों ने डांडिया खेला और एक दूसरे को नवरात्र की बधाई दी। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल व प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को नवरात्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने माता के नौ रूपों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही दशहरा के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।