सोलन शहर के शामती में इंडेन गैस के गोदाम में सिलिंडर लेने के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ी रही। सुबह से लोग यहां पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए थे। जैसे ही यहां पर सिलिंडर की गाड़ी पहुंची तो उसके चारों ओर काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, जिले में लगातार गैस की गाड़ियां आ रही है, बावजूद इसके लोग अब सिलिंडर लेने के लिए लगातार एजेंसी के गोदामों में पहुंच रहे हैं। लोगों को डर है कि अगर गैस बंद हो गई तो वह कैसे गुजारा करेंगे। इसलिए कई लोग दो-दो सिलिंडर लेकर भी एजेंसी के गोदामों में पहुंच रहे हैं।