नालागढ़ के शीतला माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। हालांकि इस बार ज्येष्ठ माह में केवल चार ही मंगलवार थे परंतु संक्रांति के बाद आने आषाढ़ माह के पहले मंगलवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसका कारण यह है कि लोगों को पता ही नहीं था कि इस बार केवल चार मंगलवार है इसलिए जो लोग पहले नहीं आ सके उन्होंने आकर माता टेका। दूसरा कारण यह रहा कि प्रबंधकों द्वारा पहले घोषणा की गई थी कि 17 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कारण भी आज भीड़ रही।