राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट में शान ए चायल स्वयं सहायता समूह के सौजन्य से हमारा संकल्प नशा मुक्त हिमाचल के तहत कार्यक्रम मे बच्चों और अध्यापकों ने अपने अनुभव सांझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल रांटा ने बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूली बच्चों व युवाओं से आह्वान किया वह नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें और एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।