कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी के समीप कार डंगे से टकरा गई। कार कुमारहट्टी से सोलन की तरफ जा रही थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डंगे से टकरा गई और विपरीत दिशा में मुड़ गई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।