नालागढ़ खंड स्तरीय बैंकर समिति की तिमाही बैठक का आयोजन खंड विकास कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने की । बैठक में मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान बैंकों के बजट और उपलब्धियों पर चर्चा की गईं। अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि यह बैठक मई मास में प्रस्तावित थी किंतु स्थानीय निकायों के चुनावों के कारण स्थगित कर के इस माह में आयोजित किया गया।