आदर्श विद्या मंदिर स्कूल कोटी में चमकते सितारे नाम से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी कमल दुप्पर व हेमंत भारद्वाज रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल हेडमास्टर अनिल शर्मा ने की। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्कूल स्टाफ व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि व अभिभावकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा व दीप प्रज्ज्वलित तथा वंदेमातरम से की गई। बच्चों ने बेहद शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।