क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तीन दिनों की छुट्टियों के बाद भारी भीड़ उमड़ी है। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। साथ ही टेस्ट करवाने के लिए भी लोग कतारों में खड़े रहे। इसके अलावा दवा काउंटर पर भी दवा लेने के लिए आधे से एक घंटे का समय लगा। इन दिनों अस्पताल में वॉयरल के मरीज अधिक आ रहे हैं। जिससे भीड़ अधिक हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलाव से यह दिक्कतें आ रही हैं।