फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम पर क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय सोलन में चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के तहत महाविद्यालय की क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नशा मुक्त/चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों जैसे नुक्कड़ नाटक, मैराथन एवं अन्य प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा हर अपराध की जड़ है, विशेषकर चिट्टा जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग संलिप्त हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया व अपनी ऊर्जा नशे के बजाय खेलों में लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन सिखाते हैं और असफलता को स्वीकार कर आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करते हैं, जो भविष्य में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए राजकीय महाविद्यालय सोलन को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें