प्रदेशभर में संबंधित सीटू 102 व 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में मरीजों को रेफर करने के दौरान अस्पतालों में काफी दिक्कतें आ रही है। हालांकि, सरकारी स्तर पर चालक अस्पतालों में तैनात किए है। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान का दावा किया जा रहा है। वहीं, 102 व 108 के कर्मचारियों ने धर्मपुर में कंपनी कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी भी की।