सोलन शहर के साथ लगते ग्राम पंचायत सन्होल के मोलो कलां और क्यार गांव में 10 परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ये मकान बीते दिनों हुई बारिश से हुए हैं। अब यहां पर लोग डर के साये में जीवन जीने पर मजबूर है। वहीं, कई लोग किराये व रिश्तेदारों के पास रहने पर मजबूर हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ध्यान गांव की ओर नहीं दिया है और न ही कोई राहत राशि दी गई है। इससे अब खासा नुकसान हो गया है।