प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच की ओर से सोलन के चिल्ड्रन पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने डॉ. परमार के बताए गए रास्तों पर चलाने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार विकास पुरुष थे और उनके हिमाचल को दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान मंच के पदाधिकारी कुल राकेश पंत, संतराम, यशपाल कपूर, सुरेंद्र परमार समेत कई लोग मौजूद रहे।