सोलन शहर के ठोडो मैदान में 15 अप्रैल को लेकर परेड की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को ठोडो मैदान में पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, गर्ल्स स्कूल की छात्राएं और बॉय स्कूल सोलन के छात्रों ने मिलकर परेड रिहर्सल में हिस्सा लिया।