फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पर्ची बनाने के लगेंगे 10 रुपये, स्पेशल वार्ड भी महंगा

क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए अब मरीजों को 10 रुपये शुल्क देना होगा। रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसके लिए मंजूरी मिल गई है। मुख्य चिकित्सा कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई, जिसमें सभी सदस्यों की मंजूरी के बाद पर्ची शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया। हालांकि यह वसूली कब से होगी इसके लिए अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी निर्णय लेगा। इसके अलावा अस्पताल के स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को भी अब 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे पहले 850 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक लिए जाते थे। इस दौरान आरकेएस का कुल 2.54 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया, जिसमें खर्चे 2.72 करोड़ रुपये है। इसमें अनुमानित बजट करीब 18 लाख रुपये के घाटे का है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें