फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 01:02 PM IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और एफआईआर को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष बरमाणी ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक कार्रवाई करार दिया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज की गई एफआईआर झूठी और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों और कानून का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इस तरह की कार्रवाई का विरोध करती रहेगी। धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें