अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बिरला सामुदायिक केंद्र महाराणा प्रताप नगर बद्दी में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों की ओर से हिंदू राष्ट्र बनाने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह पर हनुमान चालीस केंद्र चलाओ, देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। वक्फ बोर्ड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका पूर्ण समर्थन है। वक्फ बोर्ड पर संशोधन होना चाहिए। पश्चिम बंगाल में दंगों को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदुओं की रक्षा होनी चाहिए।