फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन शहर में तीन दिन बाद धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

लगातार तीन दिनों तक बारिश के बाद बुधवार को फिर से धूप खिली है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आंख मिचौली जारी है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे शहर के मालरोड पर भी चहल-पहल बढ़ गई है। बीते तीन दिनों से बारिश ने जिलेभर में भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे जहां जिलेभर में 50 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई थीं, वहीं कई जगह पर दुकानों, घरों और स्कूलों में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा फोरलेन पर भी जगह-जगह पत्थर गिरते रहे। वहीं इससे किसानों की फसलें भी लगातार खराब होती जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें