नालागढ़ पुलिस की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि हर वर्ष 20 जनवरी को पुलिस कर्मचारियों की ओर से परिसर स्थित गलती सुधार महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत आज भी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया तथा पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने भी भाग लिया।