शैक्षणिक सहयोग और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट और बाहरा विवि के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कंडाघाट कॉलेज में आयोजित इस हस्ताक्षर समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, संवाद कौशल और व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस साझेदारी के तहत, राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के छात्रों को विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं और करियर परामर्श सत्रों का लाभ मिलेगा। कंडाघाट कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मदन मनकोटिया ने इस पहल पर प्रसन्नता प्रकट की।