सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में क्षय रोग फोरम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कसौली कर्नल महेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में सामने आया कि औद्योगिक क्षेत्र परवाणू समेत अन्य जगहों में प्रवासियों में टीबी के लक्षण देखने को मिलते है। इसका मुख्य कारण यह है कि ये लोग एक ही कमरे में अधिकतर लोग रह रहे है। वहां सही से वायु गुजरने के लिए कोई खिड़कियां भी नहीं है। यदि वहां एक भी व्यक्ति टीबी पॉजिटिव हो तो वहां अन्य भी चपेट में आने की आशंका रहती है। वहीं, बैठक में बताया गया कि वर्तमान 98 टीबी रोगी है। इनका उपचार चला हुआ है।