फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबाथू के समीप डंपिंग प्वाइंट में शव होने की सूचना, सर्च अभियान जारी

जिला सोलन के सुबाथू के साथ लगते डंपिंग प्वाइंट में सोमवार सुबह से ही पुलिस ने शव के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। यहां पर पुलिस टीम के अलावा 20 विशेषज्ञों की विशेष टीम सर्च अभियान में जुटी है। जेसीबी मशीन से भी कचरा हटाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। सुबाथू के समीप डंपिंग प्वाइंट में शव होने की सूचना पुलिस को किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन डाली। जिसके बाद रविवार को एसडीएम सोलन पूनम बंसल व डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे सर्च अभियान चलाने के बाद भी शव नहीं मिला। जिसके बाद आज फिर से सर्च अभियान शुरू हुआ। आरोप है कि यहां पर बीते अप्रैल में शव मिला था और इसे यहां पर छावनी के सफाई निरीक्षक को बताया गया, मगर उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। आरोप है कि उन्होंने इस शव को नाले में धकेल दिया, जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया था। इसमें छावनी निरीक्षक समेत कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें