फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : परवाणू में चलती एचआरटीसी बस के आगे गिरा एचटी लाइन का तार, दोनों टायर फटे, एक की मौत

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू में पथ परिवहन निगम की चलती बस के आगे अर्थिंग वायर गिर गई। तार गिरने से अगले दोनों टायर फट गए। बस को रोककर जैसे ही ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति बाहर निकले तो अचानक उन्हें भी झटका लग गया। इसमें से एक तार की चपेट में आ गया। तार से झुलसने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। निगम की बस चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही परवाणू के पास पहुंची तो अचानक एचटी लाइन टूटकर बस के आगे आ गिरी। मामले की पुष्टि प्रताप सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें