फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: मंडियों में टमाटर के भाव गिरे, किसान परेशान; धर्मपुर में 15-20 रुपये किलो तक पहुंचा रेट

मंडियों में टमाटर के दाम गिरने से हिमाचल के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस बार टमाटर के भाव इतने कम चल रहे हैं कि लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। देश की बड़ी मंडियों में बंगलूरू से टमाटर की आवक बढ़ने को स्थानीय टमाटर के दाम में गिरावट की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। धर्मपुर सब्जी मंडी में इस समय टमाटर का भाव करीब 15 से 20 रुपये प्रति किलो चल रहा है। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष इसी अवधि में टमाटर करीब 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिका था। इस बार भाव में आई गिरावट से किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है। विपणन बोर्ड की उप सब्जी मंडी धर्मपुर में पिछले करीब एक महीने से स्थानीय किसानों का टमाटर और शिमला मिर्च बड़ी मात्रा में पहुंच रही है। मंडी के प्रधान सुदर्शन ठाकुर के अनुसार क्षेत्र की करीब 14-15 पंचायतों से किसानों का माल मंडी में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में टमाटर की उपज ठीक है, लेकिन दाम में भारी कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के लिए उत्पादन लागत निकालना भी चुनौती बन रहा है। किसानों के अनुसार पिछले साल धर्मपुर मंडी में टमाटर का भाव 30 से 40 रुपये प्रति किलो के आसपास था, जबकि इस बार यह घटकर 15 से 20 रुपये प्रति किलो रह गया है। ऐसे में खाद, बीज, दवा, मजदूरी और अन्य खर्चों के बाद किसानों के सामने अपनी लागत निकालने की चुनौती खड़ी हो गई है। देश की बड़ी मंडियों में बंगलूरू से टमाटर की आवक बढ़ने का असर हिमाचल के टमाटर के दाम पर पड़ रहा है। स्थानीय किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंडी भाव में सुधार होगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें