राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में सत्र 2025-26 में आए नए विद्यार्थियों स्वागत में जश्न-ए–आगाज फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के ताैर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तृषा, दीपाली के लावणी नृत्य, भावना, चारु तथा गुंजन ने बॉलीवुड डांस, सूजल,अरुण, आशीष और मेघा ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया।