फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंची जंगल की आग से घंटों लेट हुईं ट्रेनें

Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2024 11:07 AM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर में मंगलवार को सीआरपीएफ की पहाड़ियों और धर्मपुर-कुमारहट्टी के बीच भड़की जंगल की आग रेल लाइन तक पहुंच गई। इस वजह से सुबह शिमला जाने वाली पांच ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। कालका-शिमला एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े तीन लेट हुई। यह ट्रेन 5:20 पर पहुंची धर्मपुर और 8:52 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसी तरह कालका-शिमला स्पेशल ट्रेन करीब तीन घंटे लेट हुई। जबकि हॉलीडे स्पेशल ट्रेन एक घंटा लेट हुई। जंगल की आग की वजह से इन ट्रेनों को टकसाल, कोटी, धर्मपुर व सनवारा स्टेशनों पर रोका गया। इस दाैरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेवले की ओर से यात्रियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की गई। रेलवे ट्रेक से आग बुझाने के बाद ही ट्रेनों को रवाना किया गया। धर्मपुर के जंगल में देर रात से आग लगी हुई है। सबसे अधिक सोलन सर्किल में 374.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है। बिलासपुर सर्किल में 302 हेक्टेयर, चंबा में 3.5 हेक्टेयर, धर्मशाला में 120.55 हेक्टेयर, हमीरपुर में 211 हेक्टेयर, मंडी में 331.25 हेक्टेयर, नाहन में 212.3 हेक्टेयर, रामपुर में दो हेक्टेयर, शिमला में 3.5 हेक्टेयर, डब्ल्यूएल नॉर्थ में .083 हेक्टेयर और डब्ल्यूएल साउथ में 22 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें