नौणी विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग लगने से 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। कैंटीन उदय ठाकुर की ओर से संचालित थी। रात के करीब 2:00 बजे जैसे ही लोगों ने कैंटीन से धुआं निकलता हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी। लेकिन जब तक विभाग की टीम पहुंची, कैंटीन के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से तकरीबन 10 लाख का नुकसान हुआ है। यह कैंटीन ऑडिटोरियम के बिल्कुल समीप थी। यदि दमकल केंद्र की कर्मचारी समय पर न पहुंचते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वह आसपास के भवनों में भी आग लग सकती थी। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाही अमल में लाई है।