फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धर्मपुर स्कूल में एसएमसी प्रधान के लिए मतदान, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 02:22 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। प्रधान पद के लिए चार अभिभावकों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसके चलते स्कूल प्रशासन को मतदान के माध्यम से चुनाव कराना पड़ा। चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी धीरेंद्र पठानिया की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि प्रारंभिक प्रयास सर्वसम्मति से एसएमसी प्रधान चुनने का था, लेकिन चार अभिभावकों के चुनाव मैदान में उतरने के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए मतदान जैसी प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में शामिल अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें