नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को सोलन एसडीएम कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा की ओर से प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए। वहीं निर्दलीय भी कुछ लोगों ने नामांकन दर्ज करवाया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान मौजूद रहे।