मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को झाड़माजरी में आग की भेंट चढ़ी फैक्टरी का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले। साथ ही अग्निकांड में लापता लोगों के परिजनों से मिलकर आश्वासन दिया की जल्द सर्च अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा ताकि लापता लोगों को ढूंढा जा सके।