फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन में मुख्य भंडारण टैंकों की सफाई शुरू, योजनाबद्ध तरीके से होगा पेयजल वितरण

Krishan Singh Updated Sat, 31 May 2025 02:51 PM IST

नगर निगम ने मुख्य भंडारण टैंकों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। शनिवार को बड़े टैंक में सफाई कार्य किया। टैंक में सफाई के बाद अंदर व बाहर व्हाइट वॉश होगा। इसके बाद टैंक में ब्लीचिंग पाउडर डालने के बाद सप्लाई शुरू की जाएगी। टैंक में चल रही सफाई कार्य देखने के लिए महापौर ऊषा शर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से सफाई कार्यों की जानकारी ली। वहीं नगर निगम नहीं दावा किया है कि टैंकों की सफाई के दौरान लोगों को पानी की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। पानी योजनाबद्ध तरीके से योजना आवंटित किया जाएगा। उधर, महापौर ऊषा शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में लोगों को बीमारियों से न जूझना पड़े। इसे देखते हुए टैंकों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। लोग इस कार्य के दौरान लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। योजना के अनुसार पानी शहरवासियों को मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें