फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग बाईपास में पहाड़ी से टकराई कार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर बड़ोग बायपास में तड़के सुबह एक कार पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। लोगों ने इसकी जानकारी धर्मपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों का कुशलक्षेम जाना। बताया जा रहा है कि कार कुमारहट्टी से सोलन की ओर जा रही थी। जैसे ही बायपास में एमएमयू अस्पताल गेट से आगे निजी होटल गलियानपानी के समीप पहुंची तो अचानक डंगे से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड पर चढ़ गई। वाहन के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें