सोलन जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में सदस्यों ने कार्य नहीं होने पर रोष जताया है। वहीं, बजट आने के बाद विशेष बैठक बुलाने के लिए ज्ञापन भी सौपा है। गुरुवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सदस्यों ने कहा कि उनका कार्यकाल खत्म होने पर हैं। लेकिन कार्य नहीं हो रहे हैं। इससे काफी दिक्कतें आ गई हैं। बैठक में सड़क, परिवहन, स्कूल, बिजली समेत अन्य मदों पर चर्चा की गई।