फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी: गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य ने गुरुद्वारा में नवाया शीश

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने गुरुद्वारा गुलरवाला बद्दी में श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उत्सव पर शीश नवाया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सिख धर्म की स्थापना करते हुए प्रथम गुरु नानकदेव ने कहा था सभी स्त्री, पुरुष समान हैं। ईश्वर एक है, सभी को उसी की उपासना करनी चाहिए। अंध विश्वास का उन्होंने विरोध किया। उन्होंने अपने अनुयाइयों को बताया कि ईश्वर एक है और सदैव उसी की उपासना करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें