हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में 30 कामगार कामगार घायल हुए। कोई भी आग से नहीं झुलसा। सभी छत से कूदने से घायल हुए। आग के भय से कामगार एक-दूसरे को देखकर छत से कूद गए। तीन लोगों की तीसरी मंजिल से कूदने से रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि फ्रैक्चर तो कुछ समय में ठीक हो जाएंगे लेकिन छत से कूदने से उनकी जान बच गई। अगर नहीं कूदते तो जान से हाथ धोना पड़ सकता था। हादसे की शिकार अनीता ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद वह काम कर रही थी कि 10 मिनट बाद उनके फ्लोर में धुआं घुस गया।