सोलन जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों पर जानकारी दी। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मपुर दिलीप भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।